Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Oct, 2017 09:53 AM
स्क्रब टाइफस से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आई.जी.एमी.एम...
शिमला : स्क्रब टाइफस से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आई.जी.एमी.एम. में स्क्रब टाइफस से रामपुर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
अब तक की यह 18वीं मौत
अस्पताल में स्क्रब से यह 18वीं मौत है। मौत की पुष्टि करते हुए अस्पताल के एम.एस. डा. रमेश चंद ने बताया कि स्क्रब टाइफस से महिला की मौत हुई है। महिला को कुछ दिन पहले ही आई.जी.एम.सी. लाया गया था। स्क्रब से प्रभावितों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया है।