धुंध से बेहाल हुआ ऊना, वाहन चालक दिन में भी लाइटें जलाने को मजबूर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Dec, 2017 02:20 AM

una helpless from mist  driver forcibly to burn lights in the day

ऊना जिला में बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है....

ऊना: ऊना जिला में बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है लेकिन सबसे अधिक आम जनजीवन धुंध की वजह से प्रभावित होने लगा है। सुबह के समय विजीबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को दिन के समय में भी वाहनों की लाइटें जलाकर अपने गंतव्य स्थान की तरफ जाना पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ठंड का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है जो सुबह-सवेरे स्कूल जा रहे हैं। निजी स्कूलों की समयसारिणी बदली नहीं है, जिस कारण बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आया अंतर
जिला में मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 21.2 जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच काफी अंतर की वजह से रातें काफी ठंडी हो रही हैं। लोग ठंड से बचने के उपाय कर रहे हैं। 

शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी 
बढ़ती ठंड के बीच लोग अलाव जलाकर कुछ राहत पा रहे हैं। हालांकि बारिश के बाद दोपहर के समय मौसम साफ हुआ और कुछ देर धूप भी निकली लेकिन ठंडक बनी हुई है। शीतलहर की वजह से कंपकंपी का प्रभाव हर जगह देखने को मिल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!