देश की महत्वपूर्ण सुरंग के North Portal में आई ‘यह’ मुश्किल, बंद हुआ काम

Edited By Updated: 03 Dec, 2016 06:37 PM

tunnel  nort portal  problem  bro

देश की सीमा पर बैठे प्रहरियों तक आसानी से रसद पहुंचाने व लेह मार्ग को 12 महीने सड़क से जोड़े रखने के लिए देश की महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग का निर्माण कार्य निरंतर जारी है।

मनाली: देश की सीमा पर बैठे प्रहरियों तक आसानी से रसद पहुंचाने व लेह मार्ग को 12 महीने सड़क से जोड़े रखने के लिए देश की महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। समुद्र तल से 10,500 फुट की ऊंचाई पर चल रहे रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल पर तापमान लुढ़कने से बी.आर.ओ. ने रोहतांग सुरंग का निर्माण कार्य बंद कर दिया है। मौसम साफ  रहने से बी.आर.ओ. ने कार्य को दिसम्बर तक जारी रखा लेकिन अब तापमान के गिरने से बढ़ी परेशानी को देखते हुए बी.आर.ओ. ने काम अगले साल रोहतांग दर्रा खुलने तक बंद कर दिया है।

बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग परियोजना के निदेशक कर्नल संजय थपलियाल ने लाहौल के नॉर्थ पोर्टल का दौरा किया तथा हालात देखने के बाद काम बंद करने का निर्णय लिया। पिछले साल बर्फबारी के चलते नवम्बर में ही काम बंद करना पड़ा था लेकिन इस बार परियोजना ने दिसम्बर तक काम को अंजाम दिया। बी.आर.ओ. मनाली की ओर साऊथ पोर्टल में सर्दियों में भी काम को अंजाम देता रहेगा। रोहतांग सुरंग की खुदाई का कार्य 1300 मीटर शेष रह गया है। बी.आर.ओ. की मानें तो 2017 में सुरंग के दोनों छोरों को जोडऩा उनकी प्राथमिकता रहेगी। रोहतांग सुरंग के निर्माण कार्य में जुटी स्ट्राबेग एफ्कॉन कंपनी के मैनेजर त्यागी और सुरंग की डिजाइन में अपनी भूमिका निभा रही स्मैक कंपनी के मैनेजर राजेश अरोड़ा ने बताया कि सर्दियों के चलते लाहौल घाटी में तापमान लुढ़क गया है, जिस कारण काम करने में दिक्कतें हो रही हैं।

लाहौल की ओर सुरंग के नॉर्थ पोर्टल का दौरा कर मनाली लौटे बी.आर.ओ. रोहतांग सुरंग परियोजना के निदेशक कर्नल संजय थपलियाल ने बताया कि तापमान लुढ़कने से काम बंद करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस बार दिसम्बर तक काम करने में सफल रहे हैं। वर्ष 2017 में दोनों छोर जोडऩा बी.आर.ओ. की प्राथमिकता रहेगी। लाहौल की ओर से अब अगले साल रोहतांग दर्रा खुलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा जबकि मनाली की ओर सर्दियों में भी काम को जारी रखा जाएगा। सभी परिस्थितियां ठीक रहीं तो वर्ष 2019 में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!