NH-305 पर सफर बना खतरनाक, हर रोज हो रहे हादसे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Dec, 2017 11:51 PM

traveling on nh 305 is dangerous  everyday occurrences

जिला मुख्यालय कुल्लू को जोडऩे वाली सड़क औट-लुहरी एन.एच. 305 में हर रोज सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं।

आनी: जिला मुख्यालय कुल्लू को जोडऩे वाली सड़क औट-लुहरी एन.एच. 305 में हर रोज सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। शनिवार को आनी से कुल्लू के लिए टैक्सियों में गए कुल्लू जाने वाले यात्री सीताराम कौशल, दिनुराम, चमन लाल व कुशाल आदि ने बताया की जलोड़ी जोत, बड़ानाला, सोझा  व अछरू महादेव में पानी जमा हुआ है जिस पर वाहन फिसल रहे है। शनिवार को 2 कार बर्फ व पानी जमने से फिसल गईं। एक कार को मामूली नुक्सान हुआ है। यात्रियों ने कहा कि सुबह 10 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद इस सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक  हो गया है। जानकारी के अनुसार एक माह में 12 छोटे व कुछ बड़े वाहनों को नुक्सान हुआ है क्योंकि जलोड़ी पास से खनाग और जलोड़ी से सोझा तक एन.एच. सड़क पर तारकोल बिछाकर पक्का कर दिया गया है जिससे वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। 

एन.एच. अथॉरिटी से यात्रियों ने की यह मांग
यात्रियों ने एन.एच. अथॉरिटी से मांग की है कि आनी से जलोड़ी पास सोझा के लिए छोटे वाहनों के चलने का समय निर्धारित किया जाए और खनाग से सोझा तक पानी जमने वाले स्थानों पर हर रोज मिट्टी डाली जाए जिससे छोटे वाहन फिसलन से बच सकें नहीं तो हर रोज जलोड़ी पास से चलने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहेंगे। इस बारे में एन.एच. 305 आनी के एस.डी.ओ. सुनील गुप्ता ने कहा कि आनी से जलोड़ी पास तक सड़क ठीक है, पानी और बर्फ जमने के कारण जलोड़ी से सोझा तक परेशानी होती है जिसपर मिट्टी बिछा दी गई है। अधिकारी ने कहा कि सभी वाहन चालक सावधानी से अपने वाहन चलाएं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!