Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Mar, 2018 07:20 PM
घुमारवीं के साथ लगती पंचायत पट्टा के गांव बाड़ी चुरन की एक महिला सूअर के हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई है।
बिलासपुर (मुकेश): घुमारवीं के साथ लगती पंचायत पट्टा के गांव बाड़ी चुरन की एक महिला सूअर के हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला रीता देवी (42) पत्नी रमेश कुमार शाम लगभग 5 बजे के करीब अपने खेतों में घास काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सूअर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के भाई केहर सिंह ने बताया कि जैसे ही उसकी बहन पर सुअर ने हमला किया तो वह नीचे गिर गई। वहीं दूसरे खेत में खास काट रहीं अन्य महिलाओं को जब उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वे घटनास्थल की ओर भागीं और शोर मचाकर सूअर को भगाया। वहीं सूअर के हमले में घायल हुई महिला को परिजनों द्वारा स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सूअर ने महिला को टांगों व अन्य कई जगहों से बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।