Edited By Updated: 26 Mar, 2017 11:33 AM
चंबा जिले के बेटे ने ऑस्ट्रिया में चल रही विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में दो गोल्ड मैडल जीतकर देवभूमि का नाम रोशन किया है।
चंबा: चंबा जिले के बेटे ने ऑस्ट्रिया में चल रही विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में दो गोल्ड मैडल जीतकर देवभूमि का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक ये दूसरा मौका है जब संजय उर्फ चमकीला ने चुवाड़ी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इससे पहले कोरिया जाकर भी इस खिलाड़ी ने स्नो बोर्ड गेम में 2 गोल्ड मैडल जीते थे। वहीं इस युवा खिलाड़ी ने सुदूर देश ऑस्ट्रिया में अपने तिरंगे की शान बढ़ाई है।