Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Sep, 2017 01:47 AM
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अंतर्गत आते चच्योट क्षेत्र की एक महिला के साथ दिल्ली में दुराचार का मामला सामने आया है।
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अंतर्गत आते चच्योट क्षेत्र की एक महिला के साथ दिल्ली में दुराचार का मामला सामने आया है। इस संबंध में उक्त महिला ने महिला थाना मंडी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 366 व 376 के तहत महिला पुलिस थाना मंडी मामला दर्ज किया है, जिसमें महिला ने कहा है कि 12 अगस्त को वह मंडी बाजार आई थी और मंडी बाजार में उसे एक व्यक्ति मिला जो उसे बस में बिठाकर दिल्ली अपने क्वार्टर ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला थाना की प्रभारी अति देवी इस अभियोग का अन्वेषण कर रही हैं। एस.पी. मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।