Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Sep, 2017 08:55 PM
स्थानीय पंचायत में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): स्थानीय पंचायत में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छातर पंचायत के रहने वाले संजीव कुमार के घर में चोरों ने सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। संजीव कुमार ने बताया कि जब चार बजे स्कूल से छुट्टी करके घर आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांदी के गहने गायब थे।
घटना के दौरान घर पर नहीं था कोई
संजीव कुमार ने तुरंत सुंदरनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस समय यह चोरी हुई उस समय घर में कोई नहीं था। संजीव कुमार सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और वह उस समय स्कूल में थे। उनकी पत्नी नालागढ़ में नौकरी करती है। संजीव कुमार के बच्चे उस समय स्कूल में थे। चोरी हुए गहनों की कीमत हजारों में बताई जा रही है।