Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Jun, 2017 01:46 AM
पुलिस चौकी डमटाल के अंतर्गत गांव सूरजपुर उपरला में बीती रात चारों ने मुलख राज दयोलिया के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 5 लाख रुपए गहने व नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
डमटाल: पुलिस चौकी डमटाल के अंतर्गत गांव सूरजपुर उपरला में बीती रात चारों ने मुलख राज दयोलिया के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 5 लाख रुपए गहने व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की घटना का पता चलने के बाद उक्त परिवार ने इसकी सूचना तुरंत डमटाल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. नूरपुर मेघनाथ चौहान पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से लगभग 1 लाख 50 हजार का कैश व लगभग साढ़े 3 लाख के गहनों पर हाथ साफ किया। उक्त सामान अलमारी व लोहे की पेटी में रखा हुआ था।
शक के आधार पर हो सकती हैं गिरफ्तारियां
उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा शीघ्र शक के आधार पर कुछ लोगों की पूछताछ के लिए गिरफ्तारियां हो सकती हंै। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी स्वयं घटना का जायजा लेने व जांच-पड़ताल हेतु डमटाल पुलिस चौकी पहुंचे।