दिन-दिहाड़े घर में घुसे चोर, 1.63 लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Mar, 2018 10:20 PM

thieves enter into the house clean hand on jewelery worth 1 63 lakhs

क्षेत्र के सलोगड़ा में एक घर में चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के सदस्य रात करीब साढ़े 9 बजे अपने घर पहुंचे।

सोलन: क्षेत्र के सलोगड़ा में एक घर में चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के सदस्य रात करीब साढ़े 9 बजे अपने घर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर चैक करने पर पाया कि लॉकर से सोने व चांदी के गहने गायब हैं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार निवासी सलोगड़ा ने बताया कि वह व उनकी पत्नी सुबह के समय अपने-अपने कार्य पर गए थे। रात करीब साढ़े 9 बजे जब वे घर लौटे तो घर के मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर चैक करने पर पाया कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है व उसके अंदर रखे सोने व चांदी के गहने चोरी हो गए थे। गहनों की कीमत करीब 1 लाख 63 हजार रुपए आंकी जा रही है। एस.पी. मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!