गरमाई सियासत: राहुल गांधी से मिले राजा के ये 5 वजीर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Jul, 2017 10:09 AM

these 5 ministers of himachal meet from rahul gandhi

राज्य कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच वीरभद्र सिंह से जुड़े पांच 5 मंत्रियों ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

शिमला: राज्य कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच वीरभद्र सिंह से जुड़े पांच 5 मंत्रियों ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार राहुल से मिलने वाले राज्य के 5 मंत्रियों में ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा तथा आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरी आस्था जताई है, साथ ही उनके काम काज की सराहना भी की है। सभी मंत्रियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बताया कि वीरभद्र ही कांग्रेस के सशक्त नेता हैं, जिनके नेेतृत्व में पार्टी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है। 

PunjabKesari

कांग्रेस के नेताओं के बीच मचा सियासी घमासान
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ जहां पार्टी के कई नेता मंत्री और विधायक खड़े हैं, वहीं कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा है। इस कड़ी के तहत कांग्रेस के 6 विधायकों और 8 जिला अध्यक्षों की तरफ से उनके खिलाफ पार्टी आला कमान को शिकायत करने की सूचना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने गत मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिलकर स्थिति स्पष्ट की थी और उन्होंने गुडिय़ा प्रकरण को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे को भी इस संदर्भ मेें अवगत करवाया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!