CM का पलटवार- हिसाब मांग रही कांग्रेस को लोस चुनाव में मिल जाएगा जवाब (Watch Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Feb, 2018 02:22 PM

हिमाचल कांग्रेस के हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद अभियान पर राजनीति गर्माने लगी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उक्त अभियान को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह की राजनीति कर रही है, जिसका उसे कोई राजनीतिक...

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस के हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद अभियान पर राजनीति गर्माने लगी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उक्त अभियान को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह की राजनीति कर रही है, जिसका उसे कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने सरकारी आवास ओकओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बोले रहे थे। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हिमाचल के विकास से जुड़े जो भी मुद्दे हैं, उनको चारों सांसदों ने केंद्र के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को 69 एन.एच. मिले हैं। इसी तरह एम्स, सैंट्रल विश्व विद्यालय व मैडीकल कालेजों सहित बड़ी संख्या में अन्य कई संस्थान मिले हैं। 


उन्होंने पूछा कि उड़ान फर्स्ट के बाद उड़ान सैकेंड किसके प्रयास से मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनी है और केेंद्र से बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रदेश का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद जोरदार ढंग से हिमाचल का पक्ष रख रहे हैं और उसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने पर राज्य के चारों भाजपा सांसदों को घेरने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश में 4 साल का हिसाब दें सांसद-जवाब दें सांसद नामक स्लोगन के साथ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा कार्यकत्र्ता सम्मेलन किए जाएंगे। चारों संसदीय क्षेत्रों में सम्मेलनों के बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा।


मुंह छुपाए कांग्रेस अभियान चलाए
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को हिसाब मांगे सांसद अभियान की जगह मुंह छुपाए कांग्रेस अभियान छेड़ना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं करवा पाई है। इसी तरह केंद्र सरकार की योजनाओं को भी धरातल पर पूरी तरह उतारने में पूर्व सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार के अभियान छेड़कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!