Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Oct, 2017 02:03 PM
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुधीर शर्मा का धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरवाने के...
धर्मशाला :मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुधीर शर्मा का धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरवाने के पश्चात् दाड़ी मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोंग्रेस पार्टी बहुत मजबूत है। लेकिन कभी- कभी खलल मचता है वो खलल जो है वो कोई भाजपा वाले नहीं मचाते वो हमारे ही बंधू अख़बारों में छपने के लिए और टीवी में आने के लिए खलल मचाने की कोशिश करते हैं उनको संभल कर रहना चाहिए।
बाली ने दिया ये जवाब
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हर चीज शांति, अनुशासन और नियमों के साथ होती है मन के घोड़े दौड़ाने से कोई फायदा नहीं है। अगर कोई मन के घोड़े दौड़ा और हलचल मचा कर मुख्यमंत्री बन जाएगा वह बेबकूफों की दुनिया में है। इस बारे जब मीडिया ने आज जीएस बाली से प्रश्न किया तो उन्होंने जवाब में कहा की मुख्यमंत्री महाराज हैं तो महाराज जो मर्जी कहते रहे प्रजा ने क्या बोलना है महाराज बोल रहे हैं।