मनाली में जमी सड़कें, रास्ते हुए जानलेवा

Edited By Updated: 14 Jan, 2017 01:18 PM

temperature  minus seven degree  road  lethal

पर्यटन नगरी मनाली की सड़कें जम गई हैं व बर्फ  ठोस हो गई है। रात को मौसम साफ  रहने से सुबह न केवल पेयजल आपूर्ति ठप्प हो रही है बल्कि रास्ते भी जानलेवा साबित होने लगे हैं।

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली की सड़कें जम गई हैं व बर्फ  ठोस हो गई है। रात को मौसम साफ  रहने से सुबह न केवल पेयजल आपूर्ति ठप्प हो रही है बल्कि रास्ते भी जानलेवा साबित होने लगे हैं। दोपहर के बाद ही हालात कुछ सामान्य हो रहे हैं। सड़कों पर घंटों ट्रैफिक जाम लग रहा है। राहगीरों की राहें भी सुबह-शाम जोखिम भरी हो रही हैं। मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सैल्सियस तक गिर जाने से सब कुछ जाम हो गया है। मनाली शहर के सभी वार्डों में ठोस बर्फ  के कारण गलियां फिसलन भरी हो गई हैं। माता हिडिम्बा परिसर में हालात और भी खराब हैं। माता के दर्शन करने आ रहे पर्यटकों व श्रद्धालुओं को फिसलन भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। गुरुद्वारा रोड, स्कूल रोड व आई बैक्स चौक सहित कुछेक सड़कें जोखिम भरी हो गई हैं।

नैशनल हाईवे पर घंटों ट्रैफिक जाम
नैशनल हाईवे में मनाली से रांगड़ी तक घंटों ट्रैफिक जाम लग रहा है जबकि वामतट मार्ग पर भी मनाली से अलेऊ तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह के समय नल में पानी न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होटल वाले भी सैलानियों को उचित सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। मनाली के दूरदराज गांव सोलंग और कोठी में हालात और भी खराब हैं। रास्ते ठोस बर्फ  से बंद हैं जबकि पेयजल स्रोत भी जम गए हैं। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

माइनस तापमान में भी जुटे पुलिस जवान
डी.एस.पी. मनाली पुनीत रघु ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बर्फ  के ठोस हो जाने के चलते सुबह के समय वाहन फंस रहे हैं, साथ ही सड़क के दोनों ओर बर्फ  के ढेर लगने से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान माइनस तापमान में भी ट्रैफिक को सुचारू करने में जुटे हुए हैं, वहीं मनाली पुलिस ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को सतर्क कर रही है और साथ ही पैम्फलेट भी बांटे जा रहे हैं।

केलांग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका 
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार पिछले 24 घंटों में मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया जबकि माइनस 14.8 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ केलांग प्रदेशभर में सबसे ठंडा इलाका रहा, वहीं किन्नौर में कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 7.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू के भुंतर में रात्रि के दौरान न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सैल्सियस रहा। मनमोहन सिंह के अनुसार आगामी 4 दिनों में हिमाचल के मध्यवर्ती व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!