Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Mar, 2018 10:41 PM
अध्यापक संघ पंचरुखी ब्लॉक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन मारंडा में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से एन.पी.एस. कर्मचारी महासंघ के स्टेट उपाध्यक्ष डा. संजीव गुलेरिया व रिटायर्ड सूबेदार पी.सी. कपूर उपस्थित रहे।
पालमपुर: अध्यापक संघ पंचरुखी ब्लॉक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन मारंडा में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से एन.पी.एस. कर्मचारी महासंघ के स्टेट उपाध्यक्ष डा. संजीव गुलेरिया व रिटायर्ड सूबेदार पी.सी. कपूर उपस्थित रहे। सभा में कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ पंचरुखी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अनुबंध से नियमित अध्यापकों को उनके वरिष्ठता लाभों को देने व पुरानी पैंशन को बहाल करने की पुरजोर मांग की। दूसरी तरफ एन.पी.एस. कर्मचारी महासंघ के स्टेट उपाध्यक्ष डा. संजीव गुलेरिया ने भी अनुबंध प्रथा और एन.पी.एस. को कर्मचारियों के लिए अभिशाप बताया है।
दिल्ली में 1 लाख लोगों को पहुंचाना लक्ष्य
उन्होंने कहा कि अनुबंध प्रथा को खत्म करवाना और पुरानी पैंशन को बहाल करवाना उनका एकमात्र लक्ष्य है और पैंशन के लिए तो 30 अप्रैल को दिल्ली में लगभग 1 लाख लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर एन.पी.एस. कांगड़ा इकाई के महासचिव अरुण व्यास, पालमपुर इकाई के राजीव शर्मा, अभिलाषा शर्मा, राजिंदर शर्मा, भूषण, अध्यापक संघ पालमपुर इकाई अध्यक्ष ओंकार चंद, राकेश कुमार, चरणजीत सिंह संधू, अनिल पटियाल, शैलेंदर सूद, दिनेश शर्मा, अरुण कानूनगो, अनिल कुमार, सुरेश जसवाल, मनोज कुमार, डाडासीबा से रघुवीर सिंह व समीर पटियाल उपस्थित रहे।