Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 May, 2017 01:04 AM
उपमंडल अम्ब के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ उसी स्कूल की अध्यापिका ने यौन उत्पीडऩ की शिकायत महिला सैल ऊना में की है।
चिंतपूर्णी: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ उसी स्कूल की अध्यापिका ने यौन उत्पीडऩ की शिकायत महिला सैल ऊना में की है। मामले की पुष्टि महिला सैल की हैड कांस्टेबल कुसुमलता ने की है। महिला सैल से मिली जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। इस दौरान अध्यापिका किसी काम को लेकर प्रधानाचार्य के ऑफिस में गई। उस दौरान मौके पर कोई नहीं था।
प्रिंसीपल ने मौका देखकर की छेडख़ानी
इसी दौरान मौका देखकर प्रिंसीपल ने अध्यापिका के साथ कथित रूप से छेडख़ानी की। यह सब देखते हुए उक्त अध्यापिका मौके से निकल गई और घर में इस घटना के बारे में बताया तथा परिवार सहित महिला सैल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इस बारे उच्च शिक्षा प्रमुख को भी बताया गया। उच्च शिक्षा प्रमुख द्वारा सैक्सुअल ह्रासमैंट कमेटी गठित कर दी गई है जो इन आरोपों की सत्यता की जांच करेगी।
दोषी पाए जाने पर दर्ज होगा मामला
इस संबंध में महिला सैल प्रमुख कुसुमलता ने बताया कि सरकारी स्कूल की अध्यापिका की शिकायत आई है जिसने आरोप लगाए हैं कि उसी के स्कूल के प्रिंसीपल द्वारा उससे सैक्सुअल ह्रासमैंट की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा इन आरोपों की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर स्थानीय थाना में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाएगा। वहीं इस संबंध में डी.एस.पी. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है।