वीरभद्र ने साधा निशाना, बोले-भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए परिवारों को बांटा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Oct, 2017 02:01 AM

target of virbhadra  said  bjp divided families for own selfishness

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संगड़ाह में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल निर्माता डा. वाई.एस. परमार के परिवार को पार्टी और सरकार ने हमेशा मान-सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

नाहन: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संगड़ाह में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल निर्माता डा. वाई.एस. परमार के परिवार को पार्टी और सरकार ने हमेशा मान-सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बावजूद हिमाचल निर्माता के पौत्र चेतन परमार का भाजपा में शामिल होना, उनके लिए दुखदाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने स्वार्थ के खातिर परिवारों को बांटा है। उन्होंने कहा कि डा. वाई.एस. परमार का प्रदेश के विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह पंडित नेहरू के जमाने से सियासत में हैं। उन्होंने राज्य और सिरमौर जिला के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। आज सिरमौर पिछड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत आम जनता दुखी है। जी.एस.टी. के चलते व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है। प्रदेश विकास के मामलों में पहाड़ी राज्यों के लिए आदर्श बनकर उभरा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!