Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 04:14 PM
सुंदरनगर नैशनल हाईवे-21 पर चमुखा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पहले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ था। जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि...
सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर नैशनल हाईवे-21 पर चमुखा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पहले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ था। जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर दो युवकों में से एक की वहीं पर ही मौत हो गई।
दोनों युवकों की हुई मौत
आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। अचानक उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक (25) पुष्प राज गांव थाटा सदर मंडी से है और दूसरा मृतक हरीश कुमार (28) गांव जेबाग आनी जिला कुल्लू से है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने की।