सुक्खू का मोदी पर हमला, बोले-बातें बड़ी-बड़ी पर जमीन पर कुछ नहीं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Nov, 2017 01:01 AM

sukkhu attack on modi said talks big big nothing on the ground

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पी.एम. मोदी बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है।

नादौन: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पी.एम. मोदी बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। जमीन पर हालात अलग हैं और जो विश्वास लोगों का मोदी सरकार पर पहले था वह अब कम हो गया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के वक्त में महंगाई होती थी तो भाजपा बहुत शोर मचाती थी लेकिन कांग्रेस सरकार लोगों को तुरंत राहत देती थी। आज महंगाई बहुत हो गई है लेकिन भाजपा इससे राहत दिलाने को कोई कदम नहीं उठा रही है। 

416 में मिलने वाले गैस सिलैंडर की कीमत हुई 816 रुपए
उन्होंने कहा कि रसोई गैस के गैर सबसिडी वाले सिलैंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं। यू.पी.ए. सरकार के समय जो सिलैंडर 416 रुपए में मिलता था, अब वह 816 रुपए में मिल रहा है। इसी तरह सबसिडी वाले सिलैंडर की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। इससे गरीब जनमानस को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। डीजल और पैट्रोल की कीमतें निरंतर बढ़ी हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!