सुक्खू ने भ्रष्टाचार को लेकर CM जयराम पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Feb, 2018 12:19 AM

sukhu target on cm jairam  know what hi said

भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरैंस का दावा कर प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई भाजपा सरकार विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर है।

शिमला: भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरैंस का दावा कर प्रदेश में सत्तारूढ़ हुई भाजपा सरकार विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर है। भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप पर सोलन में भ्रष्टाचार के आरोप तय होने और विधायक जे.आर. कटवाल पर बीते दिनों दर्ज हुई एफ.आई.आर. पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेरा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा केसांसद और विधायक भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, जबकि मुख्यमंत्री हिमाचल में ईमानदार सरकार होने का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कई विधायक चार्जशीट का सामना कर रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री को ईमानदार सरकार का ढिंढोरा पीटने से पहले वास्तविकता को भी जान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सरकार और भाजपा नेताओं के बारे में सब जानती है। 

भाजपा को दिया है 100 दिन का समय
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को 100 दिन का समय दिया हुआ है। उक्त अवधि में सरकार यदि जनहितैषी कार्य करती है और भविष्य का रोडमैप जनता के सामने रखती है तो उसकी सराहना की जाएगी अन्यथा विपक्ष में बैठी कांगे्रस हर मोर्चे पर सरकार की पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि जनविरोधी निर्णयों को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेडऩे से भी गुरेज नहीं करेगी। किसी भी सरकार को परखने के लिए 100 दिन का समय काफी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार-ईमानदार सरकार कहकर हंसी का पात्र न बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक सांसद लोकसभा में सवाल पूछने के एवज में पैसे मांगने के आरोप पर पूर्व में कुर्सी गंवा चुके हैं।

कांग्रेस अपने कारनामों का दोष दूसरों पर थोप कर बच नहीं सकती : सत्ती
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस अपने कारनामों का दोष दूसरों पर थोप कर बच नहीं सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्र्रेस को अपने कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार व घोटालों को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके कारण ही कांग्रेस को जनता ने सत्ता से दूर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भ्रष्टाचार को लेकर साफ है और सरकार को किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!