सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-हिमाचल में नहीं गलेगी गुजरात के व्यापारियों की दाल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Nov, 2017 06:50 PM

sukhu target on bjp  the pulse of gujarat traders will not made in himachal

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा हमीरपुर व मंडी में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों की प्रदेश कांग्रेस ने निंदा की है।

नादौन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा हमीरपुर व मंडी में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों की प्रदेश कांग्रेस ने निंदा की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करने से पहले अपने बेटे जय शाह द्वारा अर्जित की गई 16 गुणा ज्यादा आय के बारे में स्पष्ट करें।

अमित शाह के बेटे की कंपनी बनी बुलेट ट्रेन  
3 साल में कोई घोटाला नहीं होने की बात करने वाले अमित शाह पहले यह बताएं कि उनके बेटे की कंपनी ही देश में इकलौती कंपनी कैसे है, जो इतनी तरक्की कर रही है। भारत में और भी कंपनियां हैं, उद्योग हैं व नामी उद्योगपति हैं, उनकी कंपनियों ने आज तक इतना ऊंचा ग्राफ  नहीं छुआ जबकि अमित शाह के बेटे की कंपनी बुलेट ट्रेन की भांति रफ्तार पकड़े हुए है। अगर प्रधानमंत्री मोदी असल में भ्रष्टाचार से मुक्त शासन देने की बात कह रहे हैं तो अब तक अमित शाह के बेटे की कंपनी की जांच क्यों नहीं हुई। प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार पर अपना डबल स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। 

आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं मोदी
काले धन को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ  तो नोटबंदी करके पूरे देश की जनता को भिखारी बना दिया तथा दूसरी तरफ  अब जब उनके करीबी दोनों हाथों से गैर-कानूनी तरीकों से धन बटोर रहे हैं तो वे आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। अमित शाह हिमाचल में 3 चौथाई बहुमत भूल जाएं क्योंकि प्रदेश की जनता उनके सपनों को कभी साकार नहीं होने देगी तथा एक बार फिर कांग्रेस के जिम्मेदार हाथों में प्रदेश की बागडोर सौंपेगी। गुजरात के व्यापारियों की हिमाचल में दाल नहीं गलेगी क्योंकि गुजरात के एक व्यापारी ने उन्हें पहले के अच्छे दिन और 15-15 लाख रुपए का सपना दिखाकर ठगा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!