Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Jan, 2018 08:17 PM
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर नादौन के विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन की पंचायतों का दौरा करके लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नादौन: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर नादौन के विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन की पंचायतों का दौरा करके लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने इस मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने फस्टे, बड़ा, सपडोह, पुतडिय़ाल व चौड़ू पंचायत में पहुंचकर जनता का चुनावों में सहयोग करने का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद किया। उन्होंने जनता से कहा कि भले ही प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है लेकिन वह नादौन का विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार है स्पाइस पार्क
उन्होंने भाजपाइयों से सवाल पूछते हुए कहा कि अब केंद्र एवं राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है अब स्पाइस पार्क का काम कब शुरू होगा, वह बात जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि स्पाइस पार्क नादौन के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और किसानों की आर्थिक स्थिति के लिए एक संजीवनी है। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद सदस्य स्वर्ण लता, डा. मोहन, एस.सी. अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सरिता, फस्टे पंचायत प्रधान रीना, उपप्रधान राजेश कुमार पिंका सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।