AAP को लगा बड़ा झटका, राज्य समन्वयक भीम सिंह डोगरा ने थामा कांग्रेस का दामन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Sep, 2017 03:15 PM

state coordinator bhim singh dogra did joined the congress

आम आदमी पार्टी के राज्य समन्वयक भीम सिंह डोगरा ने आप छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

सुंदरनगर (नितेश सैनी): आम आदमी पार्टी के राज्य समन्वयक भीम सिंह डोगरा ने आप छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। साथ ही उन्होंने नाचन विस क्षेत्र से टिकट को लेकर दावेदारी भी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके साथ 102 बूथों से प्रत्येक 10-10 बूथ से आप के सदस्य भी कांग्रेस में शामिल होने पर उनका पूरा समर्थन करने की हामी भरी है। डोगरा ने बताया कि इस क्षेत्र में 3000 सदस्य आप से समर्थित कांग्रेस का टिकट मिलने पर उनका साथ देने के लिए एकजुट हो गए हैं।


2012 में भी कांग्रेस की ओर से टिकट को लेकर दावेदारी की थी पेश
उन्होंने बताया कि हाईकमान को दावेदारी के लिए आवेदन पेश कर दिया है। टिकट मिलने पर कांग्रेस की नाचन से जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने पर वह अवैतनिक सेवाएं नाचन की जनता के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकमान से निर्देश मिलते ही उन्होंने पूरे नाचन में अपना जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर छेड़ा हुआ है और कांग्रेस सरकार की 5 सालों की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास जाहिर करते हैं और टिकट मिलने अश्वस्त हैं। उल्लेखनीय है रहे कि डोगरा ने साल 2012 में भी कांग्रेस की ओर से टिकट को लेकर दावेदारी पेश की थी और वह दावेदारी को लेकर दूसरे नंबर पर आंके गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!