Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Sep, 2017 02:15 PM
रिज के समीप बने रिट्ज सिनेमा में एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है।
शिमला: रिज के समीप बने रिट्ज सिनेमा में एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है। बता दें कि कर्मचारी की मौत रिट्ज सिनेमा की ऊपर वाली मंजिल से सिर के बल नीचे गिरने से हुई है। रिट्ज सिनेमा में शुक्रवार रात 10 बजे वह कार्य कर रहा था। रात वह वहीं पर था और ऊपरी मंजिल से गिर गया। मृतक की पहचान श्रवण कुमार(55) के रुप में हुई है। इस घटना का पता चलते ही सिनेमा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत आईजीएमसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने दर्ज कर लिया हैं वह छानबीन करने में लग गई है। उनका कहना है कि श्रवण जालंधर का रहने वाला था, लेकिन वह यहीं पर रहता था। जालंधर में उसकी बहन रहती है और उसे सूचित कर दिया गया है। इस बीच, अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।