Watch Video: जयराम कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Dec, 2017 03:31 PM

सीएम जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल के शपथ लेने के शुक्रवार को विभागों का आवंटन कर दिया है। जयराम सरकार में नई पीढ़ी, युवा नेतृत्व के साथ लवरेज 11 कैबिनेट मंत्रियों को अपने-अपने विभाग मिल गए हैं।

शिमला (विकास): सीएम जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल के शपथ लेने के शुक्रवार को विभागों का आवंटन कर दिया है। जयराम सरकार में नई पीढ़ी, युवा नेतृत्व के साथ लवरेज 11 कैबिनेट मंत्रियों को अपने-अपने विभाग मिल गए हैं। 


जानिए किस कैबिनेट मंत्री को कौन सा मिला विभाग

1.महेंद्र सिंह ठाकुर: धर्मपुर से 7वीं बार विधायक चुनकर आए महेंद्र सिंह को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य (आईपीएच) सहित होर्टिकल्चरल, सैनिक वेल्फेयर विभाग दिया गया है।  


2. सुरेश भारद्वाजः शिमला शहरी से निर्दलीय विधायक को हरा कर विधानसभा पहुंचने वाले भारद्वाज को शिक्षा, कानून व संसदीय मामले का विभाग दिया है। वे चौथी बार विधानसभा पहुंचे हैं।


3. अनिल शर्माः मंडी सीट से इस बार बीजेपी की ओर से जीत चुने गए अनिल शर्मा को ऊर्जा विभाग आवंटित किया है। इससे पहले अनिल शर्मा वीरभद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके है। 


4. किशन कपूरः धर्मशाला से 5वी बार विधानसभा पहुंचे। इन्हें खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले ये धूमल सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं। 


5. वीरेंद्र कंवरः कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर को ग्रामीण विकास व पंचायती राज, पशुपालन और मछली पालन विभाग दिया गया है। वे चौथी बार विधानसभा पहुचे हैं।


6. गोविंद सिंह ठाकुरः मनाली से जीत कर विधानसभा पहुंचे गोविंद सिंह ठाकुर वन मंत्रालय के साथ-साथ परिवहन और युवा सेवा खेल विभाग मिला है। वे तीसरी बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं। 


7. राजीव सहजलः जिला सोलन के कसौली से चुने गए राजीव सहजल को सामाजिक न्याय, पर्यावरण, कॉरपोरेशन  विभाग दिया गया है। वे तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं।


8. सरवीण चौधरीः शाहपुर की विधायक व जयराम मंत्रिमंडल में शामिल एक मात्र महिला को शहरी विकास, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के साथ हाउसिंग का कार्यभार सौंपा गया है। वे शाहपुर से चौथी बार जीत कर विधानसभा पहुंची है। 


9. रामलाल मार्कंडेयः लाहौल से विधानसभा पहुंचे रामलाल को कृषि, जनजातिय विकास, सूचना और टेक्नॉलोजी विभाग दिया गया है। वे पहले भी धूमल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 


10. विपिन सिंह परमारः सुलह के विधायक विपिन परमार पहली बार जयराम मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग, मैडिकल शिक्षा आयुर्वेद और सांइस एंड टेक्नोलॉजी का पदभार दिया गया है।


11. विक्रम सिंह ठाकुर: जसवां-परागपुर से चुने गए विक्रम सिंह को उद्योग लेबर, एंड इम्पलाइमेंट, तकनीकि शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण विभाग दिया है। इन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!