सोलन बनेगी देश की नंबर-1 मंडी, मिली 38 बीघा ज़मीन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Jun, 2017 11:38 AM

solan mandi has got the country s number 1 mandi award

सोलन में देश की सबसे मॉडर्न सेब मंडी बनने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

सोलन : सोलन में देश की सबसे मॉडर्न सेब मंडी बनने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। इसके लिए सोलन मंडी को कथेड़ में करीब 38 बीघा जमीन मिल चुकी है। गौर हो कि हाल ही में राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत सोलन मंडी को देश की नंबर-1 मंडी का पुरस्कार मिला था। अब यह मंडी अपने अगले पड़ाव के लिए अग्रसर है। इसी के तहत अब यहां प्रदेश भर से आने वाले सेब के लिए आधुनिकतम मंडी का निर्माण किया जाना है। इसके लिए मंडी समिति को भूमि मिल चुकी है।

हाईवे के किनारे लगाए जाते थे टैंट
कृषि उपज मंडी सोलन में प्रदेश भर से सेब व अन्य फसलें किसान बिक्री के लिए लाते हैं। टमाटर, मिर्च व सेब का सीजन एक साथ चलने के कारण सेब रखने के लिए यहां जगह ही नहीं बचती थी। इसके चलते पिछले कई वर्षों से सेब मंडी नैशनल हाईवे के किनारे ही लगानी पड़ रही थी। इसके लिए यहां टैंट लगाए जाते थे और बागवानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

टैंटों में ही होता है करोड़ों का कारोबार
वर्ष 2016 में फोरलेन बनाने का कार्य शुरू होने से यह सड़क किनारे की मंडी भी उजड़ गई और मंडी समिति ने सेब बिक्री के लिए सड़क किनारे ही शैड बनाकर अस्थायी मंडी तैयार की थी। यहां शैड व टैंटों में ही करोड़ों के सेब का कारोबार होता है। यहां सेब मंडी के लिए जमीन ही नहीं मिल पा रही थी, जिसके लिए कृषि उपज मंडी समिति द्वारा कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे।

ऑनलाइन होगा कारोबार
प्रदेश सरकार ने कथेड़ में खसरा नंबर 863/1/1/1 की 2-85-04 हैक्टेयर जमीन मंडी समिति के नाम कर दी है। इस जमीन पर एक सेब मंडी तैयार की जाएगी। इस मंडी का प्रारूप अन्य सभी मंडियों से अलग होगा और इसमें वे सभी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो एक मॉडर्न मंडी में होनी चाहिए। इसमें सेब का कारोबार ऑनलाइन करने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा बागवानों के लिए खाने-पीने, ठहरने, पार्किंग व शौचालय की सुविधाएं भी मिलेंगी।

सी.एम. कर सकते हैं घोषणा
मां शूलिनी मेले के शुभारंभ अवसर पर 23 जून को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोलन आ रहे हैं। इस दौरान वह इसकी घोषण कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!