तो क्या इस बार सी.एम. वीरभद्र अर्की से लड़ेंगे चुनाव?

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Jul, 2017 12:46 AM

so this time cm virbhadra will fight election from arki

राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩेकी चर्चा जोरों पर है।

शिमला: राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩेकी चर्चा जोरों पर है। इन चर्चाओं को शुक्रवार को उस समय और बल मिला जब अर्की विस क्षेत्रों के सैंकड़ों लोगों ने पशुपालन बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में ओकओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री को विस क्षेत्र से चुनाव लडऩे का न्यौता दिया। बता दें कि अर्की विस क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शुक्रवार को मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने ओकओवर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान जिस विस क्षेत्र से भी चुनाव लडऩे को कहेगा, वह उस विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

हमारे पहाड़ के लोग अहसान फरामोश नहीं होते
मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पहाड़ के लोग अहसान फरामोश नहीं होते। पहाड़ के लोगों को यदि एक गिलास पानी का भी पिला दें तो उसका एहसान भी वे जिंदगी भर नहीं भूलते।इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में अर्की के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देंगे। 

शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ सकते हैं विक्रमादित्य
मुख्यमंत्री बीते कुछ समय से अर्की विधानसभा क्षेत्र के लगातार दौरे कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके पुत्र शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में खासे सक्रिय हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकते हैं। 

पहले हर मंगलवार को सजता था जनता का दरबार 
मुख्यमंत्री ने इस बार जनसमस्याएं सुनने के लिए शुक्रवार का दिन चुना। इससे पहले हर मंगलवार को ही ओकओवर में जनता का दरबार सजता रहा है। शुक्रवार को प्रदेशभर से लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!