सियासी नब्ज टटोलने कांगड़ा के दौरे पर शिंदे, टिकट के दावेदारों ने लगाई हाजिरी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Aug, 2017 03:59 PM

shinde on the biggest district tour

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे सियासी नब्ज टटोलने कांगड़ा के दौरे पर आए हैं।

कांगड़ा: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे सियासी नब्ज टटोलने कांगड़ा के दौरे पर आए हैं। उनके गग्गल एयरपोर्ट पहुंचते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में मंत्रिमंडल सहयोगियों व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर शिंदे ने अपने बयान में कहा कि 3 दिन के लिए कांगड़ा दौरे पर आया हूं। कार्यकर्ताओं से मिलकर रणनीति बनाई जाएगी। शिंदे के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही टिकट के दावेदारों की लाइन लग गई। इसके बाद वह सीधे धर्मशाला की तरफ रवाना हो गए। उनके साथ पार्टी की सह प्रभारी रंजीत रंजन भी मौजूद थी। इसके अलावा शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।
PunjabKesari

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कांगड़ा पर कर रही पूरा फोकस
शिंदे और रंजन के धर्मशाला पहुंचते ही कांग्रेसी गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्साहित कार्यकर्ता व नेता अपने-अपने हिसाब से गोटियां बिठाने का काम कर रहे हैं। 17 अगस्त को शिंदे नगरोटा बगवां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद घुरकड़ी में कांग्रेस प्रभारी कांगड़ा के चार संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी, जिला महिला कांग्रेस और ब्लॉक कार्यकारिणी, युकां, एनएसयूआई, सेवा दल, जिला के सभी विधायकों, बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शिंदे कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी देंगे। 15 सीटों वाला कांगड़ा जिला ही तय करता है कि सरकार किसकी बनेगी। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कांगड़ा पर पूरा फोकस कर रही हैं। बताया जाता है कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, बीजेपी आक्रामक होकर जनता के बीच जा रही है। पहले चारों संसदीय हलकों में रथ यात्रा करवाने के बाद शुरू किया गया जनसंपर्क अभियान अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि हर विधानसभा हलकों में छोटे रथ दौड़ाने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी नेता आक्रामक प्रचार के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक लड़ाई भी लड़ रहे हैं और वे कांग्रेस पर हमला का कोई मौका नहीं चूक रहे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!