Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Aug, 2017 08:04 PM
बालूगंज थाना के तहत बनूटी के समीप शराड़ा-कजयिला ब्यूरिफिकेशन में एक बोलैरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बीती रात हुए इस हादसे में बोलैरो चालक की मौत हो गई है जबकि गाड़ी में बैठी 2 महिलाएं जख्मी हो गई हैं।
शिमला: बालूगंज थाना के तहत बनूटी के समीप शराड़ा-कजयिला ब्यूरिफिकेशन में एक बोलैरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बीती रात हुए इस हादसे में बोलैरो चालक की मौत हो गई है जबकि गाड़ी में बैठी 2 महिलाएं जख्मी हो गई हैं। इनका उपचार आई.जी.एम.सी. अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान प्रकाश (37) निवासी नेरवा के रूप में हुई है जबकि घायलों की शिनाख्त श्यामा देवी (38) निवासी बिलासपुर और मारा संधु (46) निवासी शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश शिमला में एक निजी कंपनी में कार्यरत था, वहीं दोनों महिलाएं आंगनबाड़ी वर्कर बताई जा रही हैं और इन्होंने बोलैरो में लिफ्ट ली थी।
300 फुट गहारी थी खाई
पुलिस के अनुसार बोलैरो का चालक शराडरा से शिमला जा रहा था। इसी दौरान उक्त 2 महिलाओं ने चालक से लिफ्ट ली। इस बीच बनूटी के पास बोलैरो अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 फुट नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही जतोग पुलिस चौकी से जवान मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को खाई से निकालकर आई.जी.एम.सी. पहुंचाया, जहां देर रात चालक प्रकाश ने दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। उधर, घायल दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।