शांता ने CM व उनके परिवार सहित सुखराम-आशा पर साधा निशाना, पढ़िए क्या कहा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Sep, 2017 01:25 AM

shanta target on sukhram asha including cm and his family read what he said

64 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कभी भी हिमाचल जैसी देवभूमि पर इतना बड़ा कलंक नहीं देखा है। वीरभद्र सिंह सहित उनका परिवार, सुखराम तथा आशा कुमारी जमानत पर हैं।

कांगड़ा: 64 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कभी भी हिमाचल जैसी देवभूमि पर इतना बड़ा कलंक नहीं देखा है। वीरभद्र सिंह सहित उनका परिवार, सुखराम तथा आशा कुमारी जमानत पर हैं। कांग्रेस ने हिमाचल के माथे पर कलंक लगाया है और इससे पूरे देश में प्रदेश बदनाम हो गया है। हुंकार रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद शांता कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सी.एम. को जमानत लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। गुडिय़ा प्रकरण में पुलिस अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं। हिमाचल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ ही नहीं है। 

सीटें गिनने के लिए मजबूर हो जाएगी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 1990 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उस समय गठबंधन के तौर पर भाजपा ने 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 44 सीटें जीती थीं। अब इन विधानसभा चुनावों में 1990 के रिकार्ड को भी ध्वस्त किया जाएगा। कांग्रेस बदतर स्थिति में पहुंच गई है। कांग्रेस सीटें गिनने के लिए मजबूर हो जाएगी कि आखिर उसे इतनी कम सीटें मिली हैं। 

मैं 84 वर्षीय युवा जवान हूं
उन्होंने रैली में आए लोगों से आह्वान किया कि वे हिमाचल के माथे पर लगे कलंक को खत्म करने के लिए सरकार के खिलाफ  वोट दें। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं की पार्टी है और वह खुद 84 वर्षीय युवा जवान हैं। उन्होंने कहा कि लोग भले ही भाजपा को वोट न दें लेकिन वे कांग्रेस का कलंक खत्म करने और उन्हें सजा देने के लिए सरकार के खिलाफ  मतदान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!