शांता बोले- अदालतों में चल रही है राज्य की कांग्रेस सरकार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jun, 2017 03:54 PM

shanta said the court in is going on of state congress government

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अदालतों में चल रही है

मंडी (नीरज शर्मा): पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अदालतों में चल रही है। वह रविवार को मंडी जिला की सराज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की रथयात्रा में शिरकत करने यहां आए हुए थे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश में नया परिवर्तन लाने वाली है। शांता ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और अब यह भाजपा को सत्ता में लाकर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति भारी उत्साह है और लोग चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भविष्य की पार्टी है और कांग्रेस जाने वाली पार्टी है।


भाजपा की परिवर्तन यात्राओं को लेकर लोगों में भारी उत्साह
उन्होंने वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसे अपराधी कहा जाए और जमानत लेनी पड़े वह विकास नहीं करवा सकता। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्राओं को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मिशन 50 का लक्ष्य रखा है लेकिन यह इससे भी कहीं अधिक जाने वाला है। वहीं सराज से भाजपा विधायक जय राम ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र बीते 20 वर्षों से कांग्रेस मुक्त है और आने वाले 20 वर्षों तक भी यहां कांग्रेस का नामो निशां नहीं मिलने वाला। इस कार्यक्रम में मंडी जिला भाजपा और सराज मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!