Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Jul, 2017 05:40 PM
बीजेपी सांसद शांता कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि...
पालमपुर: बीजेपी सांसद शांता कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भारत की सबसे पुरानी और कभी सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस अब बिल्कुल नपुंसक हो गई है। दिल्ली में न कोई हाई है और न ही कोई कमांड। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पार्टी होती तो भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे और अदालतों के चक्कर लगाते सीएम को कब का हटा देती। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में कोटखाई में हुई यह पहली शर्मनाक घटना है। उस पर पुलिस की ढीली कार्रवाई के कारण हिमाचल की शांति प्रिय जनता को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
हिमाचल के इतिहास की शर्मनाक घटना है कोटखाई मर्डर केस
कानून का हाल इतना बुरा है कि पूरे प्रदेश का प्रशासन नष्ट-भ्रष्ट हो चुका है। शांता ने कहा कि वीरभद्र इस सारी परिस्थिति में अपने नैतिक कर्तव्य को समझ कर खुद त्यागपत्र देकर अलग हो जाएं। उनका कहना है कि चुनाव को कुछ महीने ही बचे हैं। अगर प्रशासन और सरकार का यही रवैया रहा तो उन्हें डर है कि चुनाव तक राज्य की स्थिति और भी अधिक खराब हो जाएगी।