तीसा में हिंसा के बाद SDM चुराह का तबादला, 4 HAS अधिकारी भी किए इधर-उधर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Aug, 2017 12:02 AM

sdm churah transferred after violence in tisa  4 has officer also transfer

राज्य सरकार ने एस.डी.एम. चुराह (तीसा) सहित 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही गत बुधवार को 3 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों को रद्द कर दिया है।

शिमला: राज्य सरकार ने एस.डी.एम. चुराह (तीसा) सहित 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, साथ ही गत बुधवार को 3 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों को रद्द कर दिया है। चम्बा जिला के तीसा में कुछ दिन पहले हुई हिंसक घटना के बाद एस.डी.एम. चुराह का तबादला किया जाना प्रस्तावित था, जिसके लिए मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में भी लाया गया था। चुनाव आयोग के संज्ञान में यह मामला इसलिए लाया गया क्योंकि संबंधित अधिकारी चुनाव कार्य से जुड़े थे और मौजूदा समय में मतदाता सूचियों के संशोधन का कार्य जारी है। इस तरह राज्य सरकार ने जिन 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, उसमें चुराह के एस.डी.एम. हितेश आजाद को एस.डी.एम. करसोग लगाया गया है। उनके स्थान पर हमीरपुर के आर.टी.ओ. विक्रम महाजन को चुराह के एस.डी.एम. का कार्यभार सौंपा गया है।

सन्नी शर्मा को आर.टी.ओ. हमीरपुर का जिम्मा
इसके अलावा केलांग के एस.डी.एम. सन्नी शर्मा को आर.टी.ओ. हमीरपुर के पद पर तबदील किया गया है। केलांग में आई.टी.डी.पी. प्रोजैक्ट के परियोजना अधिकारी कुलबीर सिंह राणा का तबादला एस.डी.एम. केलांग किया गया है। राज्य सरकार ने बीते बुधवार को किए गए 3 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों को रद्द कर दिया है। जिन अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द हुए हैं, उनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद मेहता, प्रधान सचिव संजय गुप्ता और जगदीश चंद्र शर्मा शामिल हैं। अब ये तीनों अधिकारी पहले वाले पदों का दायित्व देखते रहेंगे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!