Edited By Updated: 29 Apr, 2017 01:41 AM
पालमपुर पुलिस ने चरस माफिया पर एक बार पुन: शिकंजा कसते हुए दो मामलों में 342 ग्राम चरस बरामद की है।
पालमपुर: पालमपुर पुलिस ने चरस माफिया पर एक बार पुन: शिकंजा कसते हुए दो मामलों में 342 ग्राम चरस बरामद की है। पहले मामले में पुलिस ने कालू दी हट्टी में एक व्यक्ति को 118 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में थगणू राम पुत्र धनकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुल्लू जनपद के भुंतर थाना के अंतर्गत कुटियागी का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
224 ग्राम चरस बरामद, आरोपी फरार
दूसरे मामले में पुलिस ने पालमपुर में ही 224 ग्राम चरस बरामद की है। यद्यपि आरोपी फरार हो गया परंतु पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। विशाल नाम यह आरोपी मंडी जनपद के थाना पधर के मूलंग का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीते दिनों एक किलो 45 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर की। डी.एस.पी. पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं एक किलो 45 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी सुमित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।