खुशखबरी: तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Nov, 2017 11:03 AM

scholarships for girls taking technical education

तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को अब प्रगति स्कीम के तहत स्कॉलरशिप मिलेगी। इस स्कॉलरशिप के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) ने पात्रता शर्तें भी तय की हैं। एम.एच.आर.डी. ने छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए पात्र...

शिमला : तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को अब प्रगति स्कीम के तहत स्कॉलरशिप मिलेगी। इस स्कॉलरशिप के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) ने पात्रता शर्तें भी तय की हैं। एम.एच.आर.डी. ने छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए पात्र छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 30 नवम्बर तक किए जा सकते हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण मुहिम के तहत गर्ल चाइल्ड के लिए ए.आई.सी.टी.ई. स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत एम.एच.आर.डी. ने 4 हजार स्कॉलरशिप प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसमें 2 हजार स्कॉलरशिप डिग्री कोर्स और 3 हजार रुपए की स्कॉलरशिप का डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रावधान किया गया है ताकि छात्राएं भी तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकें। स्कॉलरशिप के लिए पात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

वार्षिक आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
प्रगति स्कीम के अंतर्गत ए.आई.सी.टी.ई. स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ उठाने के लिए छात्राओं के लिए तय की गई पात्रता शर्तों के तहत प्रति परिवार 2 गर्ल चाइल्ड ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7.5 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण भी तय किया गया है। प्रगति स्कीम के अंतर्गत ए.आई.सी.टी.ई. स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदनकर्ता का चयन मैरिट के आधार पर होगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!