सत्ती ने साधा निशाना, कहा-कांग्रेस ने कर्जे में डुबोया हिमाचल

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Sep, 2017 11:47 PM

satti targeted  said  congress drowned himachal in loan

ऊना शहर के वार्ड नंबर 4 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में हुई।

ऊना: ऊना शहर के वार्ड नंबर 4 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाकर प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वही वायदा करती है जिसे वह पूरा करती है। हिमाचल में भाजपा जो भी जनता से चुनाव के समय वायदा करेगी उसे पूरा किया जाएगा। भाजपा के सत्ता में आते ही विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को रोकने का काम करते हुए प्रदेश को कर्जे में डुबोने का ही काम किया है।

चुनावों के लिए तैयार रहें कार्यकत्र्ता 
उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा 2 अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहें और कांग्रेस मुक्त हिमाचल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान बूथ नंबर 11 से युवा मोर्चा से बूथ अध्यक्ष जयवीर सिंह व सैक्रेटरी हर्ष ठाकुर और बूथ नंबर 10 से बूथ अध्यक्ष अमन सैनी व सैक्रेटरी विक्की कुमार को बनाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!