सत्ती बोले-अपने बयान पर कायम रहें वीरभद्र, भाजपा जीतेगी 60 से अधिक सीटें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Aug, 2017 08:47 PM

satti said virbhadra stay on own statement  bjp will win more then 60 seats

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने बयान पर कायम रहें क्योंकि भाजपा अब प्रदेश में 60 से अधिक सीटें विस चुनावों में जीतेगी।

ऊना: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने बयान पर कायम रहें क्योंकि भाजपा अब प्रदेश में 60 से अधिक सीटें विस चुनावों में जीतेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मिशन रिपीट तो क्या, कांग्रेस पार्टी जीत के लिए दोहरे आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी। पूरे देश में जिस प्रकार से कांग्रेस मुक्त भारत अभियान तेजी से बढ़ रहा है, उसी प्रकार हिमाचल भी इस बार कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 5 वर्ष बाद ऊना की याद आई है। चुनावी साल में ही उनको ऊना हलके का ध्यान आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने गत पौने 5 वर्ष के दौरान ऊना हलके का विकास जानबूझकर रोक दिया था। अनेक प्रोजैक्ट यहां रुके पड़े हैं। 

मुख्यमंत्री से किए ये सवाल
उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बताएं कि अपने कार्यकाल के दौरान ऊना के विकास को क्यों रोका गया। भाजपा कार्यकाल के दौरान शुरू हुए प्रोजैक्टों को क्यों लटकाया गया। उन्होंने कहा कि ऊना हलके में भाजपा शासनकाल के दौरान 10 ट्यूबवैल लगाए गए थे लेकिन उनके रखरखाव को वीरभद्र सरकार ने रोके रखा। आखिर इसकी वजह क्या है। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए। बसदेहड़ा स्कूल के खेल स्टेडियम का निर्माण क्यों रोका गया, यहां पर 18 लाख के सामुदायिक भवन को क्यों नहीं बनने दिया गया। धूमल सरकार ने होली खड्ड के तटीकरण के लिए अढ़ाई करोड़ रुपए का प्रावधान किया था लेकिन इसका काम वीरभद्र सरकार के दौरान क्यों रोका गया।

बसदेहड़ा में क्यों नहीं बन पाई सी.एच.सी. 
बसदेहड़ा में पी.एच.सी. के लिए भाजपा सरकार के दौरान 24 घंटे चिकित्सकों की व्यवस्था थी परन्तु यह सुविधा क्यों कम कर दी गई। यहां सी.एच.सी. क्यों नहीं बन पाई। ऊना के बस अड्डे को 5 वर्ष के दौरान क्यों नहीं बनाया गया। संतोषगढ़-ऊना बदहाल सड़क का निर्माण क्यों नहीं किया गया, क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में अतिरिक्त 100 बैड स्थापित करने की घोषणा पर क्यों अमल नहीं हो पाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं क्यों चरमरा गई हैं। ऊना जैसे क्षेत्रीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित कई डाक्टरों के पद क्यों खाली पड़े हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!