सत्ती ने रोजगार देने पर घेरी कांग्रेस, कहा-वीरभद्र सिंह ने चेहतों को दिया लाभ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Jan, 2018 12:56 AM

satti said virbhadra singh gave benefits to special people

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख बेरोजगार युवा हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख बेरोजगार युवा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने इन 12 लाख युवाओं को तो दूर 12 हजार को भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सत्ता में रहते हुए चहेतों को लाभ देने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व सरकार की फिजूलखर्ची से प्रदेश पर 46,500 करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ा है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी अभी तक हार के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इस कारण तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस ने पिक एंड चूज की राजनीति करते हुए चंद चहेतों को नौकरियां दीं।

5 साल बिना बजट के खोखली घोषणाएं करते रहे वीरभद्र
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री 5 साल बिना बजट के खोखली घोषणाएं करते रहे और अपनी शिलान्यास पट्टिकाएं लगाईं। राज्य में आए दिन चोरी, डकैती, लूटपाट, बलात्कार व हत्या जैसे संगीन अपराध हुए। इसी तरह अस्पतालों में डाक्टर और स्कूलों में अध्यापक नहीं थे। सफाई व्यवस्था का हाल खराब था तथा सरकारी भवनों के निर्माण कार्य अधर में लटके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जनता को गुमराह करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का यह कहना गलत है कि प्रदेश का कर्ज कांग्रेस को विरासत में मिला था।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!