सत्ती का कांग्रेस सरकार पर हमला, कहा-भ्रष्टाचार से घिरे हैं मुख्यमंत्री व उनके नेता

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Jul, 2017 08:35 PM

satti said  the cm and his leader are surrounded by corruption

जहां देश में विकास, ईमानदारी और परफॉर्मैंस की राजनीति चल रही है, वहीं हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्तरहीनता की राजनीति चलाई हुई है।

ऊना: जहां देश में विकास, ईमानदारी और परफॉर्मैंस की राजनीति चल रही है, वहीं हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्तरहीनता की राजनीति चलाई हुई है। यह बात रथ यात्रा के स्वागत समारोह के दौरान रोटरी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके साथ चलने वाले नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। हिमाचल में भ्रष्टाचार और माफिया राज फैला हुआ है। 

मुख्यमंत्री कहते हैं कि माफिया राज कहां है
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि माफिया राज कहां है और भ्रष्टाचार कहां है, यह हमें बताया जाए लेकिन हिमाचल उद्योग विभाग का अधिकारी चंडीगढ़ सी.बी.आई. द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा जाता है और यह भी प्रदेश सरकार को नहीं दिखा। शिमला में परिवहन विभाग का आर.एम. चिट्टा ले जाते हुए पकड़ा गया। मंडी के सिराज क्षेत्र में वन विभाग के कर्मी होशियार सिंह ने ईमानदारी नहीं बेची तो वीरभद्र शासन में उसको अगवा किया गया और 4 दिन बाद उसकी लाश पेड़ पर मिली। माफिया का सबूत इससे अधिक क्या होगा? मुख्यमंत्री सहित उनका परिवार जमानत पर है और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। दुकानों में शराब बिक रही है और चिट्टा बिक रहा है, लेकिन सरकार सोई हुई है। 

जनता ने केंद्र की सत्ता में नरेन्द्र मोदी को बिठाया
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने केंद्र की सत्ता में नरेन्द्र मोदी को उस समय कुर्सी पर बिठाया जब जनता को लगता था कि देश के नेताओं को भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं आता और आखिरी उम्मीद नरेन्द्र मोदी हैं। कांग्रेस काल में भ्रष्टाचार के चलते लोग निराश थे और हर कहीं अरबों-खरबों के घोटाले हुए। भाजपा में छोटे से पद से उठ कर सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। कांग्रेस ने साबित किया था कि देश का प्रधानमंत्री हमेशा गांधी परिवार से ही बनेगा। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र लागू किया। कांग्रेस में बुत के तौर पर प्रधानमंत्री को कुर्सी पर बिठाया जाता है जो स्वयं से कुछ नहीं कर सकता था। भाजपा के पास नेताओं की बड़ी कड़ी है और देश का नेतृत्व करने में सक्षम है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!