Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Aug, 2017 12:58 AM
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री की उलटी-सीधी बयानबाजी....
बिलासुपर: बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री की उलटी-सीधी बयानबाजी प्रदेश के राजनीतिक माहौल को बिगाड़ रही है। मंडी वन रक्षक हत्या, कोटखाई गुडिय़ा कांड और अब गद्दी समुदाय के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयानों से ऐसा आभास होता है कि वह अपना मानसिक संतुलन कुछ खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार व कांग्रेस संगठन में तालमेल का अभाव है अपितु कांगे्रस संगठन व कांग्रेस सरकार द्वारा एक-दूसरे से विरोधी बयान दिए जा रहे हैं। पुन: प्रदेश की
सत्ता में आने का ख्वाब छोड़ दे कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पुन: प्रदेश की सत्ता में आने व मुख्यमंत्री पुन: मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब छोड़ दें। उनके पास सत्ता के जो एक-दो महीने का समय है उसमें वह अपनी बिगड़ी हुई छवि को सुधारने का प्रयास करें तो यह उनके लिए बेहतर होगा। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता हिमाचल आएंगे। अत: प्रदेश में भाजपा के छोटे-छोटे 75 परिवर्तन रथ चलेंगे।