BJP प्रत्याशियों की फर्जी लिस्ट जारी होने पर सत्ती का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Sep, 2017 11:28 PM

sati  s big statement on release of fake list of bjp candidates  read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ने कहा कि इन 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया है।

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ने कहा कि इन 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया है। इसके विरोध में प्रदेश के युवा 22 सितम्बर को कांगड़ा में सबसे बड़ी रैली का आयोजन कर सरकार के खिलाफ  विरोध जताएंगे। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। धर्मशाला में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से आज युवा वर्ग ड्रग के सेवन की ओर आकर्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में बेरोजगारी भत्ते का दुष्प्रचार कर चुनाव जीता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने नौकरियों के नाम पर बड़ी धांधली की है और अपने लोगों को एडजैस्ट करने के लिए चोर दरवाजे अपना कर कुछ लोगों को नौकरियां दी। 

युवाओं को रोजगार के लिए विजन डॉक्यूमैंट तैयार करेगी भाजपा
यह पूछे जाने पर कि भाजपा सता में आने पर बेरोजगारी की समस्या हल करने के लिए क्या नीति अपनाएगी तो सती ने बताया कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने के लिए विजन डॉक्यूमैंट तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि अगले चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जारी सूची के बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जांच के लिए पार्टी ने एफ .आई.आर. दर्ज करवाई है लेकिन कांग्रेस के इशारे पर पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी की एक चाल बताया। उन्होंने साफ कर दिया है कि भाजपा द्वारा अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का फैसला पार्लियामैंट्री बोर्ड फाइनल करेगा। उन्होंने कहा कि जिसको भी पार्लियामैंट्री बोर्ड फाइनल करेगा, उसको लेकर ही पार्टी आगे बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!