तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Jun, 2017 10:40 PM

sain  leopard  village  panic

सैंज घाटी के ब्रैहिण इलाके में तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। रविवार रात भी तेंदुए ने इलाके में 2 बकरियों सहित एक पालतू कुत्ते को शिकार बनाया।

सैंज : सैंज घाटी के ब्रैहिण इलाके में तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। रविवार रात भी तेंदुए ने इलाके में 2 बकरियों सहित एक पालतू कुत्ते को शिकार बनाया। इलाकावासी हेम राज, पवन, सुरेंद्र ठाकुर व वेद राम आदि ने कहा कि रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। तेंदुए को कई बार लोगों ने गांव के आसपास मंडराते हुए भी देखा है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की व्यवस्था की जाए ताकि लोग खौफ के साए में जीवन व्यतीत करने को बाध्य न हों।  उधर, वन अरण्यपाल बी.एल. नेगी ने कहा कि विभाग अपनी टीम से इलाके की रैकी करवाएगा और उसके बाद तेंदुए को पकडऩे की व्यवस्था करवाई जाएगी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!