सचिन पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, सुखराम को लेकर दिया बड़ा बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Nov, 2017 07:15 PM

sachin pilot target on bjp  made big statement on sukhram

हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा को अपने केंद्रीय मंत्रियों की फौज को चुनावी प्रचार में उतारना पड़ा है।

शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा को अपने केंद्रीय मंत्रियों की फौज को चुनावी प्रचार में उतारना पड़ा है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने शुक्रवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के बीच मोदी मैजिक अब फेल हो गया है और केंद्र सरकार की कथनी और करनी से देश की जनता भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा हिमाचल में मोदी मैजिक को न चलते देख भाजपा को नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को यहां मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना पड़ा।

हार देख घोषित किया सी.एम. पद का उम्मीदवार
उन्होंने कहा कि अभी तक अन्य राज्यों में भाजपा ने सी.एम. पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था जबकि हिमाचल में भाजपा को अपनी हार देख यह फॉर्मूला बदलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के नाम पर हिमाचल में सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार पक्षपात की राजनीति कर रही है। बीते साढ़े 3 साल में केंद्र ने हिमाचल को वित्तीय मदद देने में कंजूसी बरती है। 

भाजपा का दामने थामने के बाद भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए सुखराम
उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के मसले पर बोलने का नैतिक अधिकार खो दिया है। भाजपा सिद्धांतों से समझौता करने वाली पार्टी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के भ्रष्टाचार मामले में भाजपा ने 2 सप्ताह तक संसद को बाधित किया था लेकिन सुखराम द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद वह भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए। उत्तराखंड और उत्तर-पूर्व के प्रदेशों में भी भाजपा ने दूसरी पार्टी के कई नेताओं को आयात किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को अपने केंद्रीय नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दे रहा जबकि विरोधी दलों के नेताओं पर जबरन केस बनाए जा रहे हैं।

केंद्रीय एजैंसियों को किया जा रहा दुरुपयोग
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजैंसी सी.बी.आई. और ई.डी. का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को प्रताडि़त कर रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र की बेटी की शादी के दिन उनके घर पर सी.बी.आई. की रेड करवाई गई थी। गैर-भाजपा नेताओं की छवि बिगाडऩे में केंद्रीय जांच एजैंसियों को इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 5 साल में वीरभद्र सरकार ने अनेक विकासात्मक कार्य किए हैं। वह अनुभवी, सक्षम व दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति हैं और उनके साथ पूरी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!