RSS को नहीं राजनीति का शौक, भाजपा सरकार चलाने में सक्षम : डा. रांगड़ा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Mar, 2018 09:46 PM

rss not interested in politics bjp capable of running the government

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) हिमाचल प्रांत संघचालक डा. वीर सिंह रांगड़ा ने शिमला स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संघ का भाजपा सरकार में कोई भी दखल नहीं है।

शिमला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) हिमाचल प्रांत संघचालक डा. वीर सिंह रांगड़ा ने शिमला स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संघ का भाजपा सरकार में कोई भी दखल नहीं है। आर.एस.एस. कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, इसका उद्देश्य कुछ और है। यदि संघ राजनीति में शौक रखता तो वह पार्टी बनाता। संघ अपने स्तर पर व्यक्ति निर्माण और हिन्दुत्व के संरक्षण का कार्य कर रहा है। भाजपा स्वयं सरकार चलाने में सक्षम है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद भी उपस्थित रहे। 

भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए आएं आगे
डा. रांगड़ा ने कहा कि देश में विलुप्त हो रही भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए सरकार, स्वैच्छिक संगठनों, मीडिया, शिक्षण संस्थाओं और प्रबुद्धजन को आगे आना चाहिए। दैनिक जीवन में भारतीय भाषाओं के उपयोग एवं उनके व्याकरण, शब्द चयन और लिपि में सुधार सुनिश्चित हो उसके लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बीते 9 से 11 मार्च तक नागपुर में हुई। इसमें भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवद्र्धन की आवश्यकता को देखते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। सभा में 1500 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा विश्वभर के ज्ञान को अर्जित करने के लिए विभिन्न भाषाओं को सीखने की समर्थक है लेकिन भारत जैसे बहुभाषी देश में हमारी संस्कृति के संवाहक सभी भाषाओं के संरक्षण व संवद्र्धन को आवश्यक मानती है। 

हिमाचल में संघ से जुड़े 10 लाख से अधिक युवा
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रांत में संघ शाखाओं में हो रही बढ़ौतरी के साथ अब शाखाओं की गुणात्मकता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्ष संघ के प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर में 1,327 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में हिमाचल में संघ से 10 लाख से अधिक युवा व अन्य लोग जुड़ गए हैं। यही आंकड़ा देशभर में 58,962 है। भारत के अतिरिक्त विश्व के अन्य 41 देशों में 1,199 शाखाएं चल रही हैं। अरब के 6 देशों में संघ की 511 शाखाएं चलती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!