रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, पारा माइनस डिग्री लुढ़का

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Nov, 2017 08:17 PM

rohtang pass in snowfall mercury minus degree rolled

हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर बाद रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र में पारा माइनस डिग्री पर पहुंच गया है। दर्रा की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी देखी जा रही है। इससे हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के...

मनाली :  मनाली: रोहतांग दर्रा व हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है। गुरुवार शाम तक रोहतांग दर्रे में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रा में इसी के चलते मनाली आ रही बस व आधा दर्जन वाहन रास्ते में जाम हो गए। रेस्क्यू टीम ने इन्हें कोकसर और मनाली पहुंचाया गया। हालांकि, वीरवार को रोहतांग दर्रे से तीन दर्जन छोटे वाहन गुजरे, बताया जा रहा है कि बुधवार शाम चार बजे राक्षी ढांक में बर्फबारी शुरू हो गई थी। आगे चल रही बस स्किड होने से चढ़ाई में फंस गई। इससे जाम लग गया। पर्यटक चार घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम 9 बजे पैदल मनाली पहुंच पाए। बस में सवार यात्री पैदल ही दर्रा पार कर मनाली आ पहुंचे। कुछ यात्रियों ने दूसरे वाहनों में लिफ्ट ली। एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग मंगल चंद मनेपा ने बताया कि सभी यात्रियों को बचाव चौकी दल की सहायता से सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर बाद रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र में पारा माइनस डिग्री पर पहुंच गया है। दर्रा की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी देखी जा रही है। इससे हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के कारण मनाली व आस पास के क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। कुल्लू जिला प्रशासन ने मढ़ी और कोकसर में बचाव चौकियां भी स्थापित की हैं। ताकि पर्यटकों की मदद की जा सके।

हालांकि 15 नवंबर को प्रशासन ने रोहतांग दर्रा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मनाली लेह मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।  प्रशासन बार बार लोगों को रोहतांग दर्रा में नहीं जाने के लिए आगाह कर रहा है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग पास वाहनों के लिए गर्मियों में खोला जाता है। बीआरओ के प्रमुख इंजीनियर ने बताया, रोहतांग दर्रे से लाहौल घाटी की ओर जाने वाला सड़क मार्ग खतरे से खाली नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!