सड़क पर उतरी HRTC की लग्जरी बसें, जानिए किन रूटों पर चलेंगी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Aug, 2017 11:59 AM

road on landing of hrtc luxury buses learn which route on will walk

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बेड़े में एयर-कंडिशन ''लग्जरी'' बसें शामिल कर ली हैं।

कांगड़ा: हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बेड़े में एयर-कंडिशन 'लग्जरी' बसें शामिल कर ली हैं। परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने शक्रवार को कांगड़ा बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ए.सी. बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बस सेवा धर्मशाला से शिमला वाया कांगड़ा-हमीरपुर व घागस के रूट पर चलेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निगम के बेड़े में 325 नई बसें जोड़ी जाएंगी। इनमें से 250 छोटी बसों को पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बसों में महिलाओं को 25 प्रतिशत कम दरों पर यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही।
PunjabKesari

10 नई वोल्वो बस सेवाएं शुरू
परिवहन मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों से और 10 नई वोल्वो बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। ये बसें मनाली, जोगिंद्रनगर और धर्मशाला एच.आर.टी.सी. मंडल के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने कांगड़ा में लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कांगड़ा नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय वर्मा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह चौधरी, आर.एम. एच.आर.टी.सी. पंकज चड्ढा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


मनाली में जल्द दौड़ेगी इलैक्ट्रिक बस
परिवहन मंत्री ने कहा निगम के बेड़े में पहली बार इलैक्ट्रिक बस भी शामिल की गई है। ये बस मनाली से रोहतांग पास के लिए चलेगी। शीघ्र ही और इलैक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए बस अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है। मनाली में लगभग 75 करोड़ रुपए से आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!