भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस नेताओं में मची होड़ : धूमल

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 10:29 PM

resembled spree in congress leaders to join bjp   dhumal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को अपने गृह विस क्षेत्र हमीरपुर के पटयाहू, बाड़ी-फरनोल व धनेड़ बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को अपने गृह विस क्षेत्र हमीरपुर के पटयाहू, बाड़ी-फरनोल व धनेड़ बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते देश के 5 राज्यों में हो रहे विस चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में अब कांग्रेस की नैया डूबते देखकर कांग्रेस नेता भी कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनावी वर्ष में कई ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जोकि कभी पूरी नहीं हो सकती हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। 

भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश को मिला पहला स्थान
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में उद्योग लगाने के क्षेत्र में पहले स्थान पर था तथा उस समय केंद्र की यू.पी.ए. सरकार के वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में पहले स्थान पर आने के लिए पुरस्कार भी दिया था लेकिन कांग्रेस सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में देश के 16वें स्थान पर पहुंच गया है तथा कोई भी कंपनी यहां पर उद्योग लगाने से गुरेज कर रही है। 

जब केंद्र में थी यू.पी.ए. की सरकार 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में यू.पी.ए. की सरकार थी तो प्रदेश को मात्र 20,600 करोड़ रुपए मिले लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को 75 हजार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसे खर्च नहीं कर पा रही है और प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। कांग्रेस सरकार ने पहले रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा और फिर बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों को धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के नाम पर गुमराह कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!