Republic Day पर हिमाचल में 461 कैदियों को मिलेगी 'आजादी'

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jan, 2018 12:46 PM

republic day on himachal in 461 prisoners to will get freedom

प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की विभिन्न जेलों में सजायाफ्ता 461 कैदियों को विशेष सजा माफी देने की घोषणा की है। कैदियों के अच्छे आचरण एवं व्यवहार को देखते हुए सरकार ने बंदियों की सजामाफी का निर्णय लिया है।

शिमला: प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की विभिन्न जेलों में सजायाफ्ता 461 कैदियों को विशेष सजा माफी देने की घोषणा की है। कैदियों के अच्छे आचरण एवं व्यवहार को देखते हुए सरकार ने बंदियों की सजामाफी का निर्णय लिया है। इसके तहत 10 वर्ष से अधिक कारावास की सजा काट रहे कैदियों को सजा पूरी होने से 45 दिन पहले रिहा किया जाएगा। इसी तरह 5 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष तक के कारावास की सजा काट रहे कैदियों को 30 दिन, 3 वर्ष से अधिक और 5 साल तक के कारावास की सजा काट रहे कैदियों को 21 दिन, 1 साल से अधिक और 3 साल तक के कारावास की सजा काट रहे बंदियों को 15 दिन तथा 3 महीने से अधिक और 1 साल तक के कारावास की सजा काट रहे कैदियों को 7 दिन पहले रिहा किया जाएगा। सरकार की उक्त घोषणा से 2 बंदी गणतंत्र दिवस पर सजा पूरी होने पर तत्काल रिहा हो जाएंगे। इनमें हमीरपुर और धर्मशाला जेल में कैद एक-एक सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं। हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा कैदियों को विशेष सजा मुआफी देकर लाभान्वित किया जाता है। 


किस जेल के कितने कैदियों की सजा हुई माफ
हिमाचल की जेलों में 922 सजायाफ्ता कैदी हैं। इनमें से 461 को ही सजा माफी के लिए पात्र पाया गया है। कंडा जेल में 237 सजायाफ्ता कैदी बंद हैं। इनमें से 133 को सजा माफी मिली है। इसी तरह नाहन जेल में 374 में से 147, धर्मशाला जेल के 133 कैदियों में से 84, चम्बा जेल के 62 में से 10, बिलासपुर जेल के 50 में से 46, हमीरपुर जेल के 5 में से 4, ऊना जेल के 6 में से 3, सोलन जेल के 11 में से 11, कैथू जेल के 21 में से 14, मंडी जेल के 21 में से 7 तथा नुरपूर जेल में बंद दोनों सजायाफ्ता कैदियों को विशेष सजा माफी मिली है।


459 कैदी नहीं पाए गए पात्र 
राज्य की जेलों में बंद 922 में से 459 कैदियों को विशेष सजा माफी के लिए पात्र नहीं पाया गया है। इनमें सबसे अधिक 227 कैदी नाहन जेल के हैं। इसी तरह कंडा जेल के 104, धर्मशाला जेल के 48, चम्बा जेल के 52, बिलासपुर जेल के 4, ऊना जेल के 3, कैथू जेल के 7 और मंडी जेल में बंद 14 कैदियों को विशेष सजा माफी के लिए अपात्र पाया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!