Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Aug, 2017 05:34 PM
सिरमौर जिला के रेणुका जी-सतोन मार्ग पर भूस्खलन का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
सिरमौर (सतीश): सिरमौर जिला के रेणुका जी-सतोन मार्ग पर भूस्खलन का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे करीब आधा दर्जन लोग एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। बताया जाता है कि घटना वीरवार दोपहर को हुई।
कुछ मिनटों में पीछे से पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन
घटना से पहले ही सड़क पर कुछ पत्थर गिरे हुए थे, जैसे ही ट्रक सवार लोग इस मलबे को हटाने के लिए उतरे तो कुछ मिनटों में पीछे से पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। गनीमत यह रही कि लोग इधर-उधर भागने में कामयाब रहे और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।