रविशंकर पर बिफरी कांग्रेस, टिप्पणी करने से पहले अपने अंदर झांके

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Sep, 2017 10:17 AM

ravi shankar on congress attack

हिमाचल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है।

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेता चुनाव से पहले हिमाचल की जनता को गुमराह करने के जो प्रयास कर रहे हैं, वे कभी सफल नहीं होने वाले हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी के भीतर भी झांक लेना चाहिए था।


कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं करे
उन्होंने यहां जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसके हर दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी। पठानिया ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार को देश के लोगों को यह भी बताना चाहिए कि उसके 3 वर्ष के कार्यकाल में क्या विकास हुआ। उन्होंने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई, डीजल व पैट्रोल के बढ़ते दाम और जी.एस.टी. से हो रही दिक्कतों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा के नेता बेतुकी बातें करने में लगे हैं। 


नहीं सफल होंगे भाजपा के षड्यंत्र
पठानिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के षड्यंत्र कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने उन नेताओं को भी देख लेना चाहिए जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस फिर सत्तारुढ़ होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!